Search for:
  • Home/
  • देश/दुनिया/
  • चंद्रयान मिशन-3: अब नहीं सुनाई देगी ये आवाज, इसरो में शोक की लहर

चंद्रयान मिशन-3: अब नहीं सुनाई देगी ये आवाज, इसरो में शोक की लहर

PEN POINT: देश को एक गहरा आघात लगा है। चंद्रयान मिशन-3 से जुड़ी हुई एक महिला वैज्ञानिक की मौत हो गई है। घटना से इसरो वैज्ञानिकों में गहरी शोक की लहर फैल गई है। इसके अलावा देश और दुनिया में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की सफलता और विज्ञान से लगाव रखने वाले लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रंद्धांजलि दे रहे हैं।

मिशन आदित्य: चंद्रयान की कामयाबी के बाद अब सूरज पर इसरो की निगाह

चन्द्रयान मिशन-3 को अंतिम काउण्ट-डाउन की गिनती वाली आवाज को भला कौन भूल सकता है। यह आवाज हमेशा हमेशा के लिए खामोश हो गई है। इसरो के सीनियर वैज्ञानिक वलारमथी ने ही भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के तमाम मिशनों में लॉंन्चिंग के वक्त काउण्ट-डाउन की घोषणा अपनी अनूठी आवाज से किया करती थी। रविवार की शाम हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनकी मौत से इसरो में शोक फैल गया।

VIRAL NEWS : चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इंजीनियरों को 17 महीने से नहीं मिला वेतन

वह तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी। चेन्नई में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीती 14 जूलाई को श्रीहरिकोटा में चन्द्रयान मिशन-3 को लॉंन्च किया गया था। एक बार फिर बतादें कि इस लॉंन्चिंग के वक्त सुनाई देने वाली काउण्टडाउन की गिनती को वलारमती ने ही आवाज दी थी।

भारतीय अंतरिक्ष अभियान की यात्रा : जमीं से फ़लक तक

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required