Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत, देखिये तबाही को बयां करती तस्वीरें

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत, देखिये तबाही को बयां करती तस्वीरें

Pen Point, Dehradun : उत्तराखड में मानसूनी बारिस जमकर तबाही मचा रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिस भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं बढ़ गई हैं। बड़ी और छोटी नदियां और नाले पूरे उफान पर हैं। ऐसे हालात में अब तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 31 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल हुए हैं। राजधानी देहरादून समेत राज्य के सभी छोटे बड़े शहर और कस्बों में जल भराव जी का जंजाल बना हुआ है। तस्वीरों को देख राजय में मानसून के साथ बरसी आफत का आप अंदाजा लगा सकते हैं-

1. उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के समीप गंगोत्री हाईवे पर भारी चट्टान बारिश के बाद कुछ इस तरह भरभराकर गिर पड़ी, जिससे गंगोत्री हाईवे बंद हो गया, बीआरओ को इसे खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

'Pen Point

2. केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन से हुए हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटे राहत बचाव कर्मी। इस हादसे में लापता अधिकांश लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

'Pen Point

3. उत्तरकाशी जिले के पुरोला में छाड़ा खड्ड उफान बड़े पैमाने पर खेती की जमीन को बहा कर ले गया। वहीं इससे सड़क का बड़ा हिस्से में भी कटाव हो गया।

'Pen Point

4. रूद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनी के समीप केदारनाथ रोड पर कुछ इस तरह हुए भूस्खलन में वहां से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बच गए।

'Pen Point

5. हल्द्वानी मे कुछ दिन पूर्व रात को हुई बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिये, जिसमें कई वाहन बहते नजर आए।

'Pen Point

6. चमोली जिले में नंदप्रयाग के समीप बद्रनाथ हाईवे पर सड़क पर भूस्खलन से पसरा मलबा और उसमें एक वाहन कुछ इस तरह फंस गया।

'Pen Point

7. पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर दुगड़डा के समीप आए मलबे में फंसने के बाद ये वाहन धंसता चला गया। गौरतलब है कि यह आवे तीन दिनों से नहीं खुल सका है।

'Pen Point

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required