Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • आसान सफर : देहरादून से उड़कर पिथौरागढ़ में लैंड करेगा 42 सीटर यात्रि विमान

आसान सफर : देहरादून से उड़कर पिथौरागढ़ में लैंड करेगा 42 सीटर यात्रि विमान

Pen Point, Dehradun : राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिये अब 42 सीटर विमान उड़ान भर सकेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग को इसकी मंजूरी मिल गई है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

आज यानी शुक्रवार से पिथौरागढ़ की नैनी सैनी हवाई पट्टी के लिये शुक्रवार से व्यावसायिक उड़ान शुरू होगी। शेड्यूल के मुताबिक 42 सीटर विमान देहरादून से सुबह साढ़े दस बजे उड़ेगा। जबकि 11ः45 बजे यह नैनी सैनी हवाई पट्टी पर उतरेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर नैनी सैनी से देहरादून को वापसी करेगा। सेवा का संचालन कर रही फ्लाई बिग कंपनी के एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार अभी मौसम को लेकर सीमित यात्रियों की बुकिंग की जा रही है और पहले दिन देहरादून से 12 यात्री पिथौरागढ़ जा रहे हैं।

पिथौरागढ़ समेत इस जनपद के दूरस्थ इलाकों से देहरादून आने वालों के लिये यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होने वाली है। अभी हल्द्वानी से खटीमा होते हुए चंपावत तक की दूरी सड़क मार्ग से पूरा करने में तकरीबन चार घंटे लगते हैं। हल्द्वानी से यह दूरी 170 किमी है। हल्द्वानी से खटीमा होते हुए पिथौरागढ़ तक 243 किमी की दूरी तय करने में छह घंटे लगते हैं।

इससे पूर्व देहरादून से पिथौरागढ़ के लिये साल 2022 में 12 सीटर विमान की हवाई सेवा संचालित की जा रही थी। लेकिन यह सेवा ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। उसके बाद इसी साल जनवरी माह में फिर से 19 सीटर विमान सेवा शुरू की गई थी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required