Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • कांग्रेसियों ने बापू को श्रद्धांजलि दी, हाथ से हाथ जोड़कर बनाई मानव श्रंखला

कांग्रेसियों ने बापू को श्रद्धांजलि दी, हाथ से हाथ जोड़कर बनाई मानव श्रंखला

पेन पॉइंट, देहरादून : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देशव्यापी अभियान चला रही है। अस्थाई राजधानी देहरादून में भी इसी कड़ी में बापू के चित्र पर राज्य के तमाम कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस राजपुर रोड स्थित राजीव भवन से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मानव शृंखला बना कर गांधी को कांग्रेस श्रद्धांजलि दी गयी।

गौरतलब है कि आज राहुल गाँधी के नेतृत्व में देश कि अब तक कि सबसे लम्बी पैदल यात्रा जिसे पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा का नाम दिया है उसका समापन कश्मीर में किया गया। इसे लेकर भी कांग्रेस के नेताओं में बेहद उत्साह देखा गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required