Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मौसम की दुश्वारियां कर रही परेशान, लगातार गिर रहा है पारा

मौसम की दुश्वारियां कर रही परेशान, लगातार गिर रहा है पारा

PEN POINT, DEHRADUN : उत्तराखंड में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को देहरादून का तापमान रात होते-होते 10 डिग्री सेल्सेसियस नीचे देखा गया. वही पूरी रात से लेकर अल सुबह तक यह 6 डिग्री तक पहुँच गया. जबकि अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है।

शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा सुबह से सी छाया रहा. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इन दोनों जिलों में गंभीर शीतलहर चल रही है, जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में भी घना कोहरा छाया हुआ।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाले से दुश्वारियां बढ़ी हैं , वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने मुसीबतें बढ़ादी हैं. मौसम विभाग के निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है .

उन्होंने कहा कि हरिद्वार और उधम सिंह मैदानी जिलों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जो की आज और कल बनी रहेगी 21, 22 जनवरी के बाद ही इसमें कुछ कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील भी करी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से अक्सर गाड़ियों के स्लिप होने का खतरा रहता है साथ ही मैदानी क्षेत्र में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होना दुर्घटना का कारण बनता है, इसलिए वाहन चलाने में सावधानी बरतें साथ ही तापमान कम होने के चलते घर के बच्चे, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें उनको ठंड से बचाए रखें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required